{"_id":"69b05c2121d1ce3c6504f94c","slug":"lest-the-shortage-of-commercial-cylinders-lead-to-black-marketing-and-inflation-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137054-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत कहीं बढ़ा ना दे कालाबाजारी व महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत कहीं बढ़ा ना दे कालाबाजारी व महंगाई
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नारनौल में गैस एजेंसी के गोदाम में रखे सिलेंडर। संवाद
नारनौल। मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडरों पर सीधा असर पड़ रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समय कॉमर्शियल सिलिंडरों की ज्यादा किल्लत है। ऐसे में कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ रही है। चाय की दुकान, होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकान सहित अन्य खाने-पीने की दुकानों के संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में 60 से 80 कॉमर्शियल सिलिंडरों की प्रतिदिन सप्लाई की जाती है लेकिन इनकी आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में कुछ दुकानदार सिलिंडर नहीं मिलने के कारण लकड़ी के गुटके का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ने की भी आशंका है।
अभी घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। एक बार सिलिंडर भरवाने के बाद उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दूसरा भरवा सकता है। क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर की खपत प्रतिदिन 500 से 600 है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्रतिदिन 360 सिलिंडर एजेंसी पर पहुंचते हैं जिसमें घरेलू 320 से 340 और कॉमर्शियल सिलिंडर की संख्या 20 से 40 रहती है लेकिन कुछ दिनों से केवल घरेलू सिलिंडर ही एजेंसी पर पहुंच रहे हैं जिससे कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। -रमेश यादव, संचालक, देवेंद्र गैस एजेंसी, नारनौल।
-- -- -- --
घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर का स्टॉक नियमित बना हुआ है लेकिन इसकी खपत में बढ़ोतरी हुई है। पहले प्रतिदिन 200 से 250 सिलिंडर की खपत होती थी, अब 300 से 350 की खपत हो रही है। -रणधीर, भारत गैस एजेंसी, नारनौल।