{"_id":"69a478a816b4a5617f052df1","slug":"leopard-spotted-again-near-densely-populated-area-panic-grips-village-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136754-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घनी आबादी के पास फिर से दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घनी आबादी के पास फिर से दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत
विज्ञापन
फोटो 24 ढाणी किरारोद अफगान के पास पहाड़ी पर दिखाई देता तेंदुआ।स्रोत सोशल मीडिया
नारनौल। शहर के वार्ड-एक स्थित ढाणी किरारोद अफगान में रविवार शाम तेंदुए के नजर आने से इलाके में भय का माहौल बन गया। सूचना के अनुसार, रविवार सुबह 8:29 और शाम को 6:23 बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र के पास पहाड़ी पर देखा गया। पार्षद संजय कुमार ने बताया कि तेंदुआ ढाणी किरारोद अफगान के समीप पहाड़ी पर घूमता हुआ नजर आया।
शहर के इतने नजदीक तेंदुए का दिखाई देना लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में डर और सतर्कता दोनों बढ़ गई हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि वे सतर्क रहें और तेंदुए के नजर आने पर किसी भी तरह की जल्दबाजी में न आएं। इस समय क्षेत्र में सरसों की कटाई चल रही है जिसके कारण किसानों में विशेष रूप से डर का माहौल है।
विज्ञापन
वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि तेंदुए को पकड़ने या उसे सुरक्षित इलाके में भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने और घरों के आसपास बच्चों और पालतू जानवरों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
इसके बारे में वन विभाग को भी अवगत करवाया गया। इसके बाद दो सदस्यों की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। टीम के सदस्यों का कहना है कि पहाड़ी से नीचे तेंदुआ आने के बाद ही पकड़ में आ सकेगा।