फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lawyers have always assisted in delivering justice to the people: Sessions Judge

वकीलों ने लोगों को न्याय दिलाने में हमेशा सहयोग किया : सत्र न्यायाधीश

Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lawyers have always assisted in delivering justice to the people: Sessions Judge
फोटो संख्या:76 महेंद्रगढ़ में तबादला होने पर स्मृति भेंट करते न्यायाधीश व अ​धिवक्ता। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन में कार्यरत न्यायाधीशों के तबादले पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने कहा कि कहा कि यहां के अधिवक्ताओं ने न्याय दिलाने में हमेशा न्यायपालिका का पूरा सहयोग किया है। यहां उन्हें अधिवक्ताओं से धैर्य, ईमानदारी और निष्ठा जैसी महत्वपूर्ण सीख मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बार प्रधान संदीप यादव के अनुरोध पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने अधिवक्ताओं के आवागमन के लिए गेट नंबर-2 का रिबन काटकर शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया एवं एसडीएम योगेश सैनी ने भी न्यायाधीशों के कार्यों की सराहना की। एसडीजेएम गौरव खटाना ने बार एसोसिएशन की ओर से दिए गए सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान बार प्रधान संदीप यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा, न्यायाधीश गौरव खटाना, न्यायाधीश प्रदीप कुमार, न्यायाधीश रितु तंवर, विक्रम जीत, जतिन गुजराल, नीलम कुमारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed