फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lawyers demonstrated against the registration of a case against the advocate

अधिवक्ता पर मामला दर्ज करने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated against the registration of a case against the advocate
अधिवक्ता पर झूठा मामला दर्ज करने पर पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंकते वकील। संवाद - फोटो : Narnol
बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर महावीर चौक पर पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका। इसके बाद अधिवक्ता उपायुक्त को ज्ञापन देने के उनके कैंप कार्यालय पहुंचे, लेकिन उपायुक्त ज्ञापन लेने नहीं आए तो अधिवक्ताओं ने महेंद्रगढ़ को जाम कर दिया। उसके बाद उपायुक्त अपनी गाड़ी में बैठ कर अपने कार्यालय में जाना चाहा तो उनकी गाड़ी को अधिवक्ताओं ने रोक लिया तथा उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। प्रधान यशवंत यादव ने कहा कि उपायुक्त का व्यवहार सही नहीं रहा। इस पर फिर से बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त व अन्य कार्यकारी मजिस्टेट की कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता रणधावा सिंह पर थाना शहर नारनौल में एक झूठा मुकदमा 122 दर्ज किया गया है। रणधावा सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उसने वाहन चेकिंग के समय पुलिस को अधिवक्ता का रौब दिखाया है। जबकि अधिवक्ता रणधावा सिंह का कहना है कि एक कांस्टेबल स्तर का कर्मी ने उसकी मोटर साइकिल की चाबी निकालनी चाही, जिसका उसने विरोध किया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदतमीजी की। घटना 2 मार्च 2022 की है। इसी दिन ही पुलिस अधीक्षक ने एक महिला एएसआई को रणधावा सिंह को पकड़ने के लिए न्यायालय परिसर में ही भेज दिया था। जिस पर बार एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र स्वामी, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एवं अधिवक्ता अनिल शर्मा व अखिलेश मामले की जानकारी के लिए थाने में गए थे। उस समय पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन भी थाने में ही थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना अधिकारी युद्धवीर सिंह ने अधिवक्ताओं से कहा कि कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन अब पुलिस उक्त झूठे मुकदमे में चालान करने पर आमादा है। इससे अधिवक्ताओं में रोष पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed