फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last year, six children lost their lives in a school bus accident, this time the department is taking strict action.

Mahendragarh-Narnaul News: गत वर्ष स्कूल बस हादसे में गई थी छह बच्चों की जान, इस बार विभाग बरत रहे हैं सख्ती

Tue, 01 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Last year, six children lost their lives in a school bus accident, this time the department is taking strict action.
फोटो संख्या:-77 कनीना में खड़ी उड़दस्ते की टीम की गाड़ी---संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। पिछले साल 11 अप्रैल को गांव उन्हाणी के पास हुई स्कूल बस दुर्घटना में छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लेकिन इस बार वाहनों की जांच को लेकर विभिन्न विभागों की टीम सख्ती बरती रही है। मंगलवार को एक निजी बस चालक को लापरवाही से बस चलाने पर छह हजार रुपये का चालान भी थमाया गया। बस चालक को टीम द्वारा रोकने का संकेत किया गया तो बस नहीं रोकी गई। इसके अलावा बस में भी काफी खामियां पाई गई। पिछले एक सप्ताह से लगातार वाहनों की जांच का यह अभियान जारी है तथा निजी स्कूल बसों की विशेष जांच की जा रही है। इस दौरान जिलेभर में 50 से अधिक वाहनों पर करीब दस लाख रुपये का जुर्माना भी किया है। वहीं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की ओर से सभी विभागों को यातायात नियमों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कनीना में मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते, आरटीए व खनन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से 14 ओवरलोड डंपरों व एक ट्रेक्टर-ट्राली व एक निजी स्कूल की बस 3.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम की ओर से लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को कनीना क्षेत्र में महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत अवैध खनन, नियमों की अनदेखी व दस्तावेजों की कमी पाए जाने वाले वाहन चालकों पर करीब 10 लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 11 अप्रैल 2024 को सुबह उन्हाणी गांव के पास हुई निजी स्कूल बस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा ने हादसे के करीब दस माह बाद दम तोड़ा था। इस हादसे में कुल सात बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में स्कूल प्राचार्य, संचालक, बस चालक व बस चालक के साथ बैठकर शराब पीने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है तथा सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निरीक्षक आरटीए बलबीर सिंह ने बताया कि आरटीए विभाग, खनन विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम की ओर से जिलेभर में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया है। क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूल बसों, ट्रकों, ओवरलोड वाहनों की जांच कर अनियमितता पाए जाने 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। टीम द्वारा अवैध रूप से खनन सामग्री भरकर ले जा रहे ट्रकों के दस्तावेजों सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। साथ ही निजी वाहनों एवं स्कूल बसों में यातायात नियमों की अनदेखी पर चालान किए जा रहे हैं। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-----------
- वर्जन:
जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि पर सख्त रुख अपनाएगा। वाहन चालकों से अपील है कि वह यातायात नियमाें का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। विशेषकर स्कूली वाहनों में यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
--- डॉ. विवेक भारती, जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-77 कनीना में खड़ी उड़दस्ते की टीम की गाड़ी---संवाद

फोटो संख्या:-77 कनीना में खड़ी उड़दस्ते की टीम की गाड़ी---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed