{"_id":"67a5c21e1bb9ab7a1906b5c6","slug":"last-rites-of-body-performed-after-58-days-dead-body-handed-over-to-father-family-left-for-manikarnika-ghat-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: 58 दिन बाद होगा शव का अंतिम संस्कार, पिता को सौंपी डेड बॉडी; परिजन मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: 58 दिन बाद होगा शव का अंतिम संस्कार, पिता को सौंपी डेड बॉडी; परिजन मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना
Fri, 07 Feb 2025 01:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:49 PM IST
सार
मृतक के पिता कैलाश शर्मा ने बताया कि हमने अपने पुत्र का शव ले लिया है और उसकी अकाल मृत्यु हुई है इसीलिए उसका दाह संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट वाराणसी में गंगा के किनारे किया जायेगा।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
कनीना उप मंडल के गांव बाघोत निवासी मोहित आत्महत्या मामले में हाइकोर्ट के आदेश पर 58 दिन बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजन आज शव को लेकर कांशी के मणिकर्णिका घाट वाराणसी के लिए रवाना हो गए। गंगा के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 13 दिसम्बर 2024 को फंदा लगाकर मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद हाइकोर्ट ने तीन दिन में अंतिम संस्कार करने के आदेश दिए थे। अन्यथा रेडक्रॉस के अधिकारी पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं के अनुसार शव का अंतिम संस्कार करने के आदेश दिए थे। बाघोत निवासी मोहित सुसाइड मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर मृतक मोहित का 58 दिन बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।वीरवार को एसडीएम डॉक्टर जितेंद्र सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ मृतक के घर गांव बाघोत में पहुंचे थे। मृतक के परिजनों से शव का अंतिम संस्कार करने के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह अस्पताल में पहुंचकर शव लेकर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह बरार ने डीजीपी हरियाणा को अन्य जिले के आईपीएस से एसआईटी गठित करके जांच करने व मृतक के परिजनों को तीन दिन में अंतिम संस्कार करने के आदेश जारी किए थे। आदेशों के अनुसार गुरुवार को एसडीएम डॉक्टर जितेंद्र सिंह थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी मृतक केघर पहुंचे थे। 13 दिसंबर की शाम को कैलाश चंद शर्मा के बड़े बेटे 26 वर्षीय मोहित ने फंदा लगाकर आत्म हत्याकर ली थी।
विज्ञापन
14 दिसम्बर को कनीना के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने लेने से मना कर दिया। कैलाश पुजारी ने पूर्व शिक्षा मंत्री, उनके बेटे सहित 8 पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस की ओर से एक माह तक मामला दर्ज न किए जाने से कैलाश चंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
हाई कोर्ट ने 16 जनवरी को पुलिस प्रशासन को एक टीम गठित कर मामले की जांच करने व परिवार को अंतिम संस्कार तीन दिन में करने के निर्देश दिए थे। मगर परिवार अड़े रहे कि पहले मामला दर्ज हो उसके बाद दाह संस्कार करेंगे। हाई कोर्ट ने दोबारा बुधवार को डीजीपी को एक और एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए और परिवार को तीन दिन में अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए। अगर परिजन 3 दिन में संस्कार नहीं करते हैं तो रेडक्रॉस प्राधिकरण अंतिम संस्कार कर सकेगा।
काशी के लिए परिवार हुआ रवाना
मृतक के पिता कैलाश शर्मा ने बताया कि हमने अपने पुत्र का शव ले लिया है और उसकी अकाल मृत्यु हुई है इसीलिए उसका दाह संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट वाराणसी में गंगा के किनारे किया जायेगा। एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेशानुसार हमने परिजनों से आग्रह किया कि शव का दाह संस्कार गांव में ही कर ले लेकिन उन्होंने दाह संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट वाराणसी में करने की बात कही। इस पर हमने उनको एम्बुलेंस की सुविधा दे दी है और वो अपने रिस्क पर शव को लेकर काशी के लिए रवाना हो गए।