{"_id":"65147c7fe772c5de0d0cfc64","slug":"last-physical-counseling-for-admission-in-ug-i-on-30th-narnol-news-c-196-1-sroh1013-4799-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूजी प्रथम में दाखिले की अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूजी प्रथम में दाखिले की अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग 30 को
Thu, 28 Sep 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर देते हुए पोर्टल को दोबारा से खोल दिया है। विद्यार्थी 30 सितंबर को पोर्टल पर आवेदन कर 30 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। नारनौल के महिला व पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स की एक हजार के करीब सीटें रिक्त बची हुई है। महिला महाविद्यालय नारनौल में यूजी प्रथम वर्ष में विभिन्न संकायों की कुल 1200 सीटों में से 348 सीटें रिक्त बची हुई है। वहीं राजकीय महाविद्यालय नारनौल में यूजी संकाय की कुल 1540 सीटों में से 566 सीटें अभी रिक्त है।
कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नए आवेदन के लिए 25 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल खोला है। इसके तहत विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 30 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि काॅलेज में यूजी संकाय की 566 सीटें अभी रिक्त बची हुई है। स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर विभागीय आदेशानुसार 30 सितंबर को अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। इसलिए जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे विद्यार्थी निर्धारित तिथि को दाखिला कमेटी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर मेरिट सूची जारी कर दाखिला दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा।