फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   last day of enrolment for first fhase election

अंतिम दिन अनेक लोगों ने किया नामांकन

Tue, 29 Dec 2015 10:32 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Tue, 29 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अनेक लोगों ने नामांकन किया। वहीं पहले से आवेदन किए हुए कई लोगों ने शपथपत्र भी दिया। अब 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छटनी की जाएगी। पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 10 जनवरी को अटेली, कनीना और सिहमा खंड में मतदान होना है। जिसके चलते इन तीनों खंडों के अलावा जिला परिषद के लिए भी आवेदन किए गए।

विज्ञापन


अंतिम दिन आवेदन करने वालों की लाइन लगी रही। नामांकन के बाद अब 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छटनी की जाएगी। वहीं एक जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। एक जनवरी को ही नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों की सूचियां लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन


अंतिम दिन जिला परिषद के लिए सात महिला और सात पुरुषों ने नया आवेदन किया, जबकि 33 पुरुषों और 19 महिलाओं ने शपथपत्र दिए। इसी प्रकार सिहमा खंड के लिए पंचायत समिति के सदस्यों में दो पुरुष व तीन महिलाओं ने आवेदन किया, जबकि 10 पुरुषों व 11 महिलाओं ने शपथपत्र दिए। वहीं सरपंच पद के लिए पांच पुरुषों व तीन महिलाओं ने नया नामांकन किया, जबकि 42 पुरुषों व 26 महिलाओं ने शपथपत्र दिए। इस खंड में पंच के लिए अंतिम दिन 14 पुरुषों व 27 महिलाओं ने नए आवेदन किए, जबकि 107 पुरुषों और 87 महिलाओं ने शपथपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed