फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last date to apply in BKN Polytechnic College today

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन पॉलिटेक्निक काॅलेज में आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

Mon, 08 Jul 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 08 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Last date to apply in BKN Polytechnic College today
नारनौल। बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निक काॅलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने कि अंतिम तिथि 8 जुलाई है। दाखिले के लिए आवेदन 25 अप्रैल से किए जा रहें है। छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को अब तक तीन बार बढ़ाया जा चुका है। बीकेएन काॅलेज में उपलब्ध 6 इंजीनियरिंग कोर्स की 420 सीट पर दाखिले होने हैं। पिछले ढाई महीने में दाखिले के लिए अब तक करीब 608 आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन

काॅलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कमियां पाए जाने पर आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर और मेल के द्वारा आवेदक से संपर्क कर उन्हें दूर किया जा रहा है। आवेदन करने के लिए दसवीं कक्षा का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण-पत्र व जाति प्रमाण-पत्र अनिवार्य है। वहीं परिवार पहचान-पत्र केवल हरियाणा निवासी छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को होगी घोषित
सभी आवेदन आने के बाद 11 जुलाई को मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। वहीं 12 जुलाई से 15 जुलाई तक छात्र अपने पसंदीदा और वैकल्पिक कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन 16 जुलाई को किया जाएगा। सीटों के आवंटन के बाद 17 जुलाई से 19 जुलाई तक छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की सुविधा के लिए नए टीचिंग ब्लाक का निर्माण
बीकेएन कालेज परिसर में बन रहें नए टीचिंग ब्लाक का निर्माण भी किया गया है। पिछले कुछ वर्षों से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा था। टीचिंग ब्लाक में सेमिनार हॉल, स्मार्ट क्लास रूम, प्रोजेक्ट रूम शामिल है। इस भवन के निर्माण से पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रैक्टीकल वर्क, इंजीनियरिंग संबंधित प्रोजेक्ट वर्क व कार्यक्रम के लिए छात्रों को सुविधा मिलेगी।


दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। अंतिम तिथि तक सभी आवेदन आने के बाद 11 जुलाई को मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। काॅलेज परिसर में छात्रों की सुविधा के लिए नए टीचिंग ब्लाक भी बनाया गया है। टीचिंग ब्लाक बनने से छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रैक्टीकल वर्क, इंजीनियरिंग संबंधित प्रोजेक्ट वर्क करने में सुविधा होगी।
अनिल यादव, प्राचार्य बीकेएन कालेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed