फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last date of application for admission in Polytechnic College extended till 8th July

Mahendragarh-Narnaul News: पॉलिटेक्निक काॅलेज में दाखिले को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक बढ़ी

Mon, 01 Jul 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Last date of application for admission in Polytechnic College extended till 8th July
नारनौल। बीकेएन पॉलिटेक्निक कालेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून थी, जिसे अब 8 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान दो बार पहले भी आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा चुका है। काॅलेज में उपलब्ध 6 डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की 420 सीटों के लिए अब तक करीब 581 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि के साथ-साथ दाखिला संबंधित अन्य प्रक्रिया के समय में भी बदलाव किया गया है। हाल ही में जारी दिशा-निर्देश के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि को 8 जुलाई तक बढ़ाया गया है। सभी आवेदन आने के बाद 11 जुलाई को मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। वहीं 12 जुलाई से 15 जुलाई तक छात्र अपने पसंदीदा और वैकल्पिक कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन 16 जुलाई को किया जाएगा। सीटों के आवंटन के बाद 17 जुलाई से 19 जुलाई तक छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 में नए प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल वर्क पर रहेगा ज्यादा ध्यान
बीकेएन कालेज में पढ़ रहें छात्रों के लिए काॅलेज प्रशासन द्वारा पिछले कुछ सालों से बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। सत्र 2024-25 में छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ तकनीकी संबंधित नए प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल सहित अन्य कई गतिविधियां भी करवाई जाएगी। जिससे छात्र पाठ्यक्रम में शामिल जानकारी को वास्तविक रूप में अनुभव कर सकें। गौरतलब हैं कि पिछले कुछ सालों में बीकेएन पॉलिटेक्निक कालेज में प्लेसमेंट के तहत कई छात्रों को नौकरियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जारी नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि को 8 जुलाई तक बढ़ाया गया है। जिन छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है, वे अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करवा लें ताकि दाखिले के समय समस्या का सामना नहीं करना पड़े। सत्र 2024-25 में पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएगी। इससे छात्र पाठ्यक्रम में उपलब्ध जानकारी को वास्तविक रूप में अनुभव कर सकें।
अनिल यादव, प्राचार्य बीकेएन कालेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed