{"_id":"660afc9b3a44f1a95a0f64a5","slug":"last-date-of-application-extended-till-april-5-for-undergraduate-courses-in-hakanvi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108510-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पांच अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पांच अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में 27 फरवरी से शुरू हुई दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) यूजी 2024 के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर अब 5 अप्रैल कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अध्ययन का अवसर उपलब्ध करा रहा है। इन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ विषय की व्यावहारिक समझ और उससे जुड़े कौशल से भी अवगत कराया जाता है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 5 अप्रैल तक चलेगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूईटी के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 5 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन व अन्य विवरण के लिए हकेंवि की वेबसाइट पर लाॅग इन करें।