फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last date of application extended for postgraduate courses

Mahendragarh-Narnaul News: हकेवि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 25 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 25 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Last date of application extended for postgraduate courses
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में गत 26 दिसंबर से शुरू हुई दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) पीजी 2024 के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी से बढ़ाकर अब 31 जनवरी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आवेदन के लिए बढ़ाई गई तिथि से और अधिक आवेदकों को विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सीयूईटी-2024 के नोडल अधिकारी डॉ. केशव सिंह रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 के अंतर्गत स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय के 8 स्कूलों के विभिन्न विभागों में 41 डिप्लोमा व डिग्री पाठ्यक्रम अध्ययन हेतु उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 31 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व इससे संबंधित विस्तृत जानकारी हकेंवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed