{"_id":"66d74e66d0e37f06a20083ac","slug":"last-date-for-admission-in-iti-extended-till-30th-september-narnol-news-c-196-1-nnl1005-115748-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
Tue, 03 Sep 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 16नारनौल का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
नारनौल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा रिक्त सीट पर दाखिले के लिए नए शेड्यूल को जारी किया गया है। आईटीआई में अब रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत 30 सितंबर तक किए जाएंगे।
ओपन काउंसिलिंग के तहत होने वाले दाखिले की तिथि को एक बार पहले भी बढ़ाया जा चुका है। पहले ओपन काउंसिलिंग के तहत होने वाले दाखिले के लिए अंतिम तिथि गत 30 अगस्त थी।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया गत 7 जून से जारी है। पिछले 87 दिनों से चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान अब तक चार मेरिट सूची को जारी किया गया है और गत 12 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जा रहें हैं। पुरुष आईटीआई नारनौल में अब तक विभिन्न ट्रेड के अंदर उपलब्ध 872 सीट में से 796 सीट पर दाखिला हुआ है, वही महिला आईटीआई में विभिन्न ट्रेड के अंदर उपलब्ध 312 सीट में से 234 पर दाखिला हुआ है। पुरुष आईटीआई में 76 रिक्त सीट पर और महिला आईटीआई में 78 रिक्त सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
आईटीआई में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले अब 30 सितंबर तक होंगे। पुरुष आईटीआई में 76 रिक्त सीट पर दाखिला होना बाकी है। जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश अभी तक दाखिले नहीं ले पाए थे उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इसलिए दाखिले के इच्छुक छात्र जल्द से जल्द रिक्त सीट पर दाखिला लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल