फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last date extended for on the spot admission in ITI

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी

Sat, 24 Aug 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Last date extended for on the spot admission in ITI
फोटो संख्या:62- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दा​खिला लेते विद्यार्थी--संवा
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑन द स्पाॅट दाखिला की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया है। संस्थानों में चार चरणों के दाखिला प्रक्रिया समाप्त के बाद ऑन दा स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिले की 11 संस्थानों में कुल 3416 सीट पर 2342 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि अभी 1070 सीट रिक्त हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 1848 सीट पर 1150 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें 698 सीट रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से ऑन द स्पाॅट दाखिले की अंतिम तिथि को 24 से बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग, मालड़ा बास, भोजावास, डेरोली अहीर आईटीआई में करीब 1848 सीट पर 1150 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें 698 सीट अभी भी रिक्त बची हुई हैं। शुक्रवार को 10 विद्यार्थियों को दाखिला किया गया। विभाग की ओर ऑन दा स्पोट दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने आईटीआई में दाखिला लेना है वे 31 अगस्त तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके अलावा पहले से चौथे राउंड में जिन विद्यार्थियों का नाम नहीं आया वह भी हिस्सा ले सकता है। ऑन द स्पाॅट दाखिला संस्थान में 31 अगस्त तक मेरिट के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिले में संस्थान वाइज दाखिला व सीट की स्थिति
आईटीआई सीट दाखिला रिक्त

महेंद्रगढ़ 668 440 230
महिला महेंद्रगढ़ 180 115 65

मालड़ा बास 220 130 90
सेहलंग 172 73 99

सतनाली 216 160 56
भोजावास 244 190 54
सुजापुर 236 140 96
शहजापुर 148 130 19

नारनौल 872 770 102
महिला नारनौल 312 170 142

डेरोली अहीर 148 80 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed