{"_id":"610eca6f8ebc3e6ead345257","slug":"lal-dora-yojna-in-narnol-narnol-news-rtk620306369","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल डोरा मुक्त योजना के तहत आपत्ति व दावे दर्ज करवाने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल डोरा मुक्त योजना के तहत आपत्ति व दावे दर्ज करवाने को उमड़ी भीड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
- गांव खेड़ी में लोगों से बात करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : Narnol
Link Copied
लाल डोरा मुक्त करने के लिए चलाई गई स्वामित्व योजना के तहत सर्वे के बाद जारी सूची में आपत्ति दर्ज करने के लिए पंचायत भवन सतनाली में लोगों की भारी देखने को मिली। इस मौके पर सचिव मदन लाल ने नक्शा और जारी लिस्ट के अनुसार लोगों के दावे और आपत्ति के फार्म जमा किए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लाल छोरा मुक्त योजना के तहत ड्रोन से मैपिंग के बाद सर्वे की जा चुकी है और अब जारी सूची में दावे और आपत्ति दर्ज करने के लिए पंचायत भवन में 10 अगस्त तक लोग सूची को देखकर दावे और आपत्ति जमा करवा सकते हैं। कस्बावासियों ने बताया कि पंचायत भवन में आपत्ति और दावे दर्ज करवाने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। सतनाली में योजना के तहत ड्रोन से मैपिंग के बाद सर्वे की जा चुकी है और अब जारी सूची को लोग कस्बे के पंचायत भवन में 10 अगस्त तक सुबह नौ से पांच बजे तक सूची को देख सकते हैं और दावे या आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भी यह काम करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।