Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A new identity forged through millets

Mahendragarh-Narnaul News: मोटे अनाजों से गढ़ी नई पहचान, विदेशी मेहमान भी हुए मुरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
A new identity forged through millets
मिलेट्स के उत्पदों ने दिलाई पहचान, गुरुग्राम की गृह उद्यमियों से सीख रहे दूसरे देशों के लोग
विज्ञापन

- लोगों को पसंद आ रहे हैं ग्रामीण महिलाओं द्वारा मोटे अनाज से तैयार किए गए हेल्दी स्नेकस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जो काम बड़ी कंपनियां नहीं कर पाईं, वह ग्रामीण महिलाओं ने कर दिखाया है। ज्वार, बाजरा, रागी और रामदाना जैसे मोटे अनाजों को कुकीज, बिस्किट, लड्डू, नमकीन और केक का रूप देकर महिलाओं ने एक नया बाजार सृजित किया है। देशभर की प्रदर्शनियों में गुरुग्राम के मिलेट्स उत्पाद खूब पसंद किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को नाइजीरिया के 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नाइजीरिया के मानवतावादी मामलों और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की वरिष्ठ सचिव ओलुसान्या आलुबुनमी के नेतृत्व में चंदू गांव स्थित क्षितिज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित मिलेट्स बेकरी उत्पाद यूनिट का दौरा किया और कामकाज को समझा। इस साल मार्च में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की पत्नी डायना फॉक्स कार्नी ने चंदू गांव में 60 किस्म के मिलेट्स उत्पाद तैयार करने वाली क्षितिज समूह की प्रमुख पूजा शर्मा और उनकी टीम को कनाडा दूतावास में आमंत्रित कर इस उद्योग की विस्तृत जानकारी ली थी।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सरस शक्ति फूड फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। इसमें भी गुरुग्राम के ग्रामीण महिला समूह हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक डॉ. दीप्ति ढींढसा के अनुसार गुरुग्राम में ऐसे पांच से छह समूह हैं, जो अपने उत्पादों को नए रूप में तैयार कर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
नाइजीरिया प्रतिनिधिमंडल और कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी ने हमारे मिलेट्स से बनाए जाने वाले बिस्किट, लड्डू, कुकीज, नमकीन बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संबंधित महत्व को भी समझा है। नाइजीरियन टीम ऐसे प्रसंस्करण संयंत्र लगवाएगी, हमें भी वहां आमंत्रित किया है।
- पूजा शर्मा, उद्यमी, चंदू

हम लोगों ने ज्वार, रागी, बाजरा जैसी चीजों पर कई प्रयोग किए हैं। अच्छा लगा कि विदेश से आई टीम ने इसे सराहा है और हम लोगों से ये सीखकर गई है। हमारे प्रोडक्ट की मांग देश की प्रदर्शनियों में खूब है।
- सुमन, स्वयं सहायता समूह, चंदू

दिल्ली में 21 नवंबर 8 दिसंबर तक चलने वाले सरस शक्ति फूड फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हूं। ऐसी प्रदर्शनियों में हमारे मिलेट्स से बने लड्डू, बरफी, बिस्किट, केक, कुकीज,नमकीन और पफ काफी पसंद किए जाते हैं। हमारे यहां ये अनाज आसानी से उपलब्ध है। उत्पाद तैयार करने में परंपरागत तरीकों के साथ हमने आधुनिक तकनीक पूरा प्रयोग किया है।

- पूनम शर्मा, ताजनगर, प्रतिभागी सरस शक्ति फूड फेस्टिवल

सर्दियों में हरियाणा के घी और मिलेट्स से बने परंरागत खाद्य उत्पाद बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। दूसरी ओर मिलेट्स से बनने वाले पफ और नमकीन नई पीढ़ी हेल्दी होने के कारण पसंद कर रही है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के मिलेट्स उत्पादों की मांग बहुत ज्यादा है।
-डॉ. दिप्ती ढींढसा,राज्य संयोजिका ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed