फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lakshya, Diksha and Nisha won the Ragini competition

रागिनी प्रतियोगिता में लक्ष्या, दीक्षा व निशा ने मारी बाजी

Mon, 20 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lakshya, Diksha and Nisha won the Ragini competition
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में सोमवार को आयोजित खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रागिनी में कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में जीएमएसएसएस महेंद्रगढ की छात्रा लक्ष्या प्रथम, जीएसएसएस महेंद्रगढ़ की छात्रा दीक्षा द्वितीय व जीएसएसएस डालनवास से छात्रा निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग में जीएसएसएस महेंद्रगढ़ से छात्रा हिमानी प्रथम, जीएमएसएसएस महेंद्रगढ़ से छात्रा मोनू द्वितीय, जीएसएसएस बेरी की छात्रा सोमा तृतीय रही।
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग के एकल नृत्य में जीएसएसएस ढाढोत से छात्रा कृष्णा कुमारी प्रथम, जीएसएस महेंद्रगढ से छात्रा पूजा द्वितीय तथा जीएमएसएसएस महेंद्रगढ़ से छात्रा तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं तक वर्ग में जीएसएसएस महेंद्रगढ़ की छात्रा तन्नू प्रथम, जीएसएसएस ढाढोत का छात्र रजत शर्मा द्वितीय व जीएमएसएसएस महेंद्रगढ़ की छात्रा हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समूह नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं के वर्ग में हुई समुह नृत्य प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस महेंद्रगढ़ ने हरियाणवी मिक्स में प्रथम, जीएसएसएस महेंद्रगढ़ ने खोड़िया डांस में द्वितीय जीएसएसएस बेरी ने हरियाणवी नृत्य में तृतीय स्थान पाया। वहीं कक्षा छठी से आठवीं के वर्ग में जीएमएसएसएस महेंद्रगढ़ ने हरियाणवीं मिक्स में प्रथम, जीएसएसएस महेंद्रगढ़ ने हरियाणवी मिक्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed