फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lakshmi won in poetry recitation

Mahendragarh-Narnaul News: लक्ष्मी ने कविता वाचन में मारी बाजी

Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi won in poetry recitation
नारनौल। धौलेड़ा की राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की जेआरसी टीम ने पंजाब के अमृतसर में आयोजित जेआरसी प्रशिक्षण कैंप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

प्राचार्य नगेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रमों में विद्यालय की टीम का भाग लेना गर्व की बात है। उपप्राचार्य एवं काउंसलर डॉ. पंकज गौड़ ने बताया कि कैंप में जेआरसी की गतिविधियां, फर्स्ट एड, स्ट्रेस मैनेजमेंट आदि विषयों पर व्याख्यान हुआ। साथ ही कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्मी ने कविता वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विवेक शर्मा प्रश्नोत्तरी में और यश पारासर ने चार साहबजादों के जीवन पर आधारित प्रश्नोतरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम ने आध्यात्मिक और देशभक्ति ओतप्रोत स्थलों का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में दो काउंसलर, उपप्राचार्य एवं काउंसलर डॉ. पंकज गौड़, कॉमर्स प्रवक्ता एवं काउंसलर मुनेशा चाहर और 12 जूनियर काउंसलर लक्ष्मी पुत्री स्व.जिंदाराम, विवेक पुत्र योगेश कुमार, यश पारासर पुत्र चेतराम, कोमल पुत्री दिनेश कुमार, सुदेश पुत्री दिनेश, रेनू पुत्री विजय सिंह, खुशी पुत्री शाहमल शामिल रहे। इस अवसर पर राकेश कुमार, राजपाल सिंह यादव, उमेद सिंह, सुशील सैनी, समय सिंह, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, पवन कुमार, मनोज कुमार, भूप सिंह, महेश शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed