फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lado Laxmi Yojana...District ranks second in women's registration

Mahendragarh-Narnaul News: लाडो लक्ष्मी योजना...महिलाओं के पंजीकरण में जिला दूसरे स्थान पर

Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana...District ranks second in women's registration
नारनौल। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 32 हजार पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। शतप्रतिशत पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर पहले स्थान पर आने के लिए शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें युद्ध स्तर पर पात्र महिलाओं का पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने कहा कि जिले में पात्र महिलाओं का पंजीकरण युद्धस्तर पर किया जाए। जिले में 72 हजार से अधिक पात्र महिलाओं का पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जो पहले रिहायशी प्रमाण पत्र लगाने की शर्त लगाई गई थी, उसे अब हटा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के पास वर्तमान में रिहायशी प्रमाणपत्र नहीं है, वे भी अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। यह प्रमाणपत्र उन महिलाओं से बाद में प्राप्त किया जाएगा। सभी सीपीएलओ पात्र महिलाओं से संपर्क करके उनका पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक हुए पंजीकरण में महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है और सभी को इसे प्रथम स्थान पर लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाएं राशि के विकल्प को भी चुन सकती हैं। यदि किसी महिला को यह लगता है कि उनकी पारिवारिक आमदनी इस योजना से बढ़ जाएगी तो वह इससे कम राशि का विकल्प भी प्राप्त कर सकती है।

अभी तक क़रीब 32 हजार लड़कियों व महिलाओं के पंजीकरण हो गए हैं, जबकि एक लाख रुपये से कम आमदनी वाले लगभग 40 हजार परिवार अभी भी पंजीकरण से दूर हैं। बैठक से सभी खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी भी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed