फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kumar Vishvas in Mahendergarh

अंकित बोला कार पापा को गिफ्ट, इंजीनियर बनकर उनके सभी सपने पूरे करूंगा

Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kumar Vishvas in Mahendergarh
कार्यक्रम में सम्मानित विद्यार्थी स्टाफ सदस्य व अन्य के साथ। - फोटो : Narnol
अमर उजाला एवं आरपीएस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आरपीएस कॉलेज बलाना में एक शाम-युवाओं के नाम कार्यक्रम में ओलंपियाड-2020 में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके संस्था के संस्थापक निदेशक डॉ. ओपी यादव एवं सीईओ मनीष राव ने कक्षा चौथी से दसवीं तक 280 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रो कार विजेता अंकित कौशिक ने कहा यह कार पापा को गिफ्ट करूंगा। इंजीनियर बनकर उनके सभी सपने भी पूरे करूंगा।
विज्ञापन

आरपीएस ओलंपियाड के प्रमुख विजेता दसवीं के छात्र अंकित ने सेंट्रो कार जीतने पर कहा कि वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। इससे पहले प्रिंस स्कूल सीकर में भी उसने इस प्रकार की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अंकित ने कहा कि अभी वह दसवीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। अंकित ने कहा उसके पापा अशोक कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य हैं। यह कार वह अपने पापा को गिफ्ट करेगा। इंजीनियर बनकर अपने पिता के सपनों को पूरा करुंगा। अंकित ने बताया कि उसकी माता सुनीता गृहणी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रो. राजपाल का योगदान सराहनीय रहा। आरपीएस संस्था के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव ने परीक्षा के विजेताओं को शुभकामना देते हुए कहा ऐसी प्रतियोगिता सफलता की सीढ़ी बनती हैं। चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव सीईओ मनीष राव, कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र यादव, डॉ. महेश यादव, डॉ. धर्मेश कौशिक, प्रिंसिपल बाबूलाल यादव, प्रिंसिपल डॉ. सरिता वी सिंह, प्रिंसिपल डॉ. देवेन्द्र कादयान, डॉयरेक्टर संदीप देशवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजेता
कक्षा दसवीं - अंकित कौशिक - सेंट्रो कार, तनिष्का - लैपटॉप, भूपेश यादव टैबलेट।
कक्षा नौवीं के विजेता - विवेक कुमार- स्कूटी, सारविक - लैपटॉप, नेहा कुमारी - टैबलेट
कक्षा आठवीं के विजेता - गरवीत सिंघल - स्कूटी, अनुप यादव - लैपटॉप
कक्षा सातवीं के विजेता - अनीश- स्कूटी, कृशिव - टैबलेट, सक्षम - किन्डल,
कक्षा छठी के विजेता - भाव्या - स्कूटी, आदित्य - टैबलेट, शिवम गर्ग - किन्डल
कक्षा पांच के विजेता - यश कुमार - लैपटॉप, आर्यन - टैबलेट, निष्ठा बंसल - किंडल,
कक्षा चार के विजेता - अद्वितिया - लैपटॉप, नमन - टैबलेट, आयुष - किंडल

 स्कूटी के साथ  छात्रा भव्या।

स्कूटी के साथ छात्रा भव्या।- फोटो : Narnol

सेंट्रो गाडी के साथ छात्र अंकित कौशिक अपने परिजनों के साथ।

सेंट्रो गाडी के साथ छात्र अंकित कौशिक अपने परिजनों के साथ।- फोटो : Narnol

कार्यक्रम में टॉपर छात्र अंकित कौशिक को सेंट्रो की चाबी भेट करते आरपीएस ग्रुप के संस्थापक ओपी या?

कार्यक्रम में टॉपर छात्र अंकित कौशिक को सेंट्रो की चाबी भेट करते आरपीएस ग्रुप के संस्थापक ओपी या?- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed