फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Koriyawas Medical College will be handed over to the government after 5 months, will get better treatment

Mahendragarh-Narnaul News: पांच माह बाद कोरियावास मेडिकल कॉलेज सरकार के होगा सुपुर्द, मिलेगा बेहतर उपचार

Mon, 04 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 04 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Koriyawas Medical College will be handed over to the government after 5 months, will get better treatment
गांव कोरियावास में बना मेडिकल कॉलेज।
नारनौल। अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज की जिलावासियों को सौगात मिल जाएगी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ज्यादातर पूरा हो चुका है। इसे मई माह तक सरकार के सुपर्द कर दिया जाएगा। हालांकि ओपीडी व इमरजेंसी की सुविधा फरवरी-मार्च माह तक शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

अब सरकार मेडिकल कॉलेज का पूरा कार्य होने के बाद ओपीडी व इमरजेंसी शुरू करेगी या फिर फरवरी-मार्च में शुरू करेगी। यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है, लेकिन वर्ष 2024 में आमजन को रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। यह सभी सुविधा कोरियावास मेडिकल कॉलेज में ही मिलनी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 23 दिसंबर 2018 को मेडिकल कॉलेज की नींव रखी थी, लेकिन कोरोना काल में इस मेडिकल कॉलेज का कार्य बंद हो गया था, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 तक मेडिकल कॉलेज का होना था निर्माण कार्य पूरा

इस मेडिकल कॉलेज का अगस्त 2019 में टेंडर ऑनलाइन किया गया था। यह मेडिकल कॉलेज गांव कोरियावास में 598 करोड़ की लागत से 80.53 एकड़ में बनाई जानी थी। टेंडर के समय मेडिकल कॉलेज की निर्माण अवधि 24 माह रखी गई थी, लेकिन कोविड काल की वजह से समय पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। अब वर्ष 2024 के मई माह तक सरकार को मेडिकल कॉलेज सरकार को सुपर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल से रोहतक नहीं करना पड़ेगा रेफर
अब कोरियावास मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल से मरीजों को रोहतक रेफर नहीं करना पड़ेगा। नारनौल के नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से मरीजों को रोहतक रेफर करना पड़ता है। ऐसे में कई बार मरीज रोहतक पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ देता है, लेकिन मेडिकल कॉलेज शुरू होने से यहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।


10 लाख आबादी से अधिक को मिलेगा अच्छा उपचार

जिले में करीब 10 लाख आबादी है, वहीं पड़ोसी राजस्थान से भी नारनौल में उपचार लेने के लिए लोग आते हैं। अब कोरियावास मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रोहतक, जयपुर, बहरोड़ व दिल्ली लेकर नहीं जाना पड़ेगा।



कोरियावास मेडिकल कॉलेज मई तक सरकार को हैंडओवर कर दिया जाएगा, अगर सरकार चाहे तो फरवरी-मार्च तक ओपीडी व इमरजेंसी सुविधा शुरू कर सकती है।
-रमेश कुमार राणा, प्रोजेक्ट मैनेजर, आलुवालिया कांट्रेक्ट इंडिया लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed