फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Komal won in solo dance junior category

Mahendragarh-Narnaul News: एकल डांस कनिष्ठ वर्ग में कोमल ने मारी बाजी

Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Komal won in solo dance junior category
मंडी अटेली। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत टैलेंट सर्च जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकल डांस कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा कोमल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि वरिष्ठ वर्ग समूह गान प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा व वीना आनंद ने बताया कि कोमल ने सोमवार को नसीबपुर में आयोजित जिला स्तरीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और अब वह मंगलवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। बच्चों की इस सफलता पर प्राचार्य कुसुमलता यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता दलीप भगवाड़िया, शर्मिला यादव व कक्षा प्रभारी सविता शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं पर गर्व है और हम उनकी आगे की यात्रा में सफलता की कामना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed