फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Knee operations started with the introduction of C-arm machine, patients will not have to pay huge fees in private hospitals

Mahendragarh-Narnaul News: सी-आर्म मशीन आने से घुटनों के ऑपरेशन शुरू, मरीजों को निजी अस्पतालों में नहीं देनी पड़ेगी भारी भरकम फीस

Tue, 11 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Knee operations started with the introduction of C-arm machine, patients will not have to pay huge fees in private hospitals
नागरिक अस्पताल में सी-आर्म मशीन का उद्घाटन करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
नारनौल। अब हड्डी व घुटनों के ऑपरेशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालाें के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। सिविल अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो गए है। वहीं अब तक सी-आर्म मशीन की मदद से दो मरीजों का आपरेशन भी किया जा चुका है। अब मरीजों को भारी भरकम फीस निजी अस्पतालों में नहीं देनी पड़ेगी। बता दें कि इन दिनों नागरिक अस्पताल में जोड़ों व घुटनों में दर्द के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं ओपीडी भी 200 के करीब प्रतिदिन पहुंच रही है। नागरिक अस्पताल में महेंद्रगढ़ जिला सहित पड़ोसी राज्य के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में पहले चिकित्सकों को रेफर करना पड़ता था। अब सी-आर्म मशीन आने के बाद मरीजों का जोड़ों व घुटनों सहित अन्य आपरेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सी-आर्म मशीन के अभाव में करना पड़ता था रेफर



नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सुविधाओं का अभाव होने की वजह से मरीजों को पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ता था। ऐसे में बहुत से मरीज रोहतक की बजाय शहर के निजी अस्पताल में ही ऑपरेशन करवा लेते थे। जो ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में सस्ती दर पर हो सकता था, वहीं उसी आपरेशन के लिए मरीज को 25 से 30 हजार रुपये निजी अस्पताल में देने पड़ रहे थे लेकिन अब सी-आर्म मशीन आने के बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल में ही आपरेशन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन




जिले की पहली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन

अभी तक जिले में दो तीन ही सी-आर्म मशीन निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन नागरिक अस्पताल को मिली सी-आर्म मशीन सबसे अत्याधुनिक मशीन है। अब सी-आर्म मशीन की मदद से चिकित्सक आसानी से आपरेशन कर सकेंगे। इस अत्याधुनिक मशीन की मदद से चिकित्सक आसानी से टूटी हड्डी को जोड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया सी-आर्म मशीन का उद्घाटन

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को नागरिक अस्पताल नारनौल में ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के फ्लैट पैनल सी-आर्म ऑपरेटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। यह मशीन जिला के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार लगाई गई है। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अस्पताल में ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के फ्लैट पैनल सी-आर्म ऑपरेटिंग सिस्टम लगने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य, डॉक्टर केएम शर्मा, डॉक्टर कवर सिंह, डॉक्टर केके यादव, डॉक्टर अनिल यादव, किशन चौधरी एडवोकेट, पार्षद नितिन चौधरी एडवोकेट, विक्रम जेई, आनंद जिंदल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed