फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   killer of gym operator arrested

जिम संचालक के हत्यारे पांच दिन बाद गिरफ्तार, हत्या के कई पहलू अनसुलझे

Sat, 08 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
killer of gym operator arrested
अंकित के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । - फोटो : Narnol
जिम संचालक अंकित हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों से पूछताछ के बाद शव का सिर भी बरामद करने का दावा किया है। सिर का शनिवार को बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम व डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। दूसरी ओर पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से तीन को को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। दो अन्य को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बसीरपुर निवासी अंकित का दो फरवरी को सिंघाना रोड नहर के पास बिना सिर के शव बरामद हुआ था। परिजनों उसके तीन दोस्तों पर शक जताया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस की टीम ने वीरवार की शाम लहरोदा निवासी नितिन उर्फ तन्मय, निहालपुरा राजस्थान निवासी सचिन, बहरोड निवासी निर्दोष उर्फ बॉस को जखराना टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया था। आरोपियों को हत्या के बाद मदद व पनाह देने के आरोप में नया गांव रेवाड़ी निवासी अभिमन्यु उर्फ गोलू व कनीना निवासी दीपक को भी वीरवार को कनीना से गिरफ्तार किया था। पांचों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने नितिन, सचिन व निर्दोश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कवर सिंह ने बताया कि बसीरपुर निवासी अंकित की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने तीन टीमों का गठन किया था। इसमें साइबर सेल को भी शामिल किया गया था। तीनों टीमों के संयुक्त प्रयास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंकित का हुडा में महेंद्रगढ़ स्थित जिम था, जो आरोपी नितिन पहले अंकित के जिम में ट्रेनर के तौर पर कार्य कर चुका था। नितिन, सचिन व निर्दोश 31 जनवरी की रात राधा कृष्णा मैरिज पैलेस में शादी में खाना खाने के बहाने अंकित को साथ ले गए थे। सभी ने शराब पी और बाद में किसी बात को लेकर अंकित से झगड़ा हो गया। आरोपी सचिन व निर्दोष ने अंकित के हाथ पकड़ लिए और नितिन ने चाकू से वार करके अंकित की गर्दन काट दिया था। पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने टीम के कार्य की प्रशंसा की है। टीम में डीएसपी मित्रपाल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सीआईए इंचार्ज अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज कैलाश चंद व साइबर इंचार्ज विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के कुछ दूर मिला सिर, पुलिस भी असमंजस में
वारदात के बाद पुलिस व परिजनों ने मौके पर सिर की तलाश की थी। लेकिन किसी को भी सिर नहीं मिला। वारदात स्थल पर कई बार पुलिस व परिजनों के साथ कुत्ते की मदद से भी सिर तलाश करने का काम हुआ था। लेकिन, सफलता नहीं मिली। वहीं शुक्रवार को हत्या से करीब 25 फीट की दूरी पर सिर मिला। ऐसे में सवाल उठाता है कि आखिर करीब तीन सौ लोगों की नजरें सिर की खोपड़ी पर क्यों नहीं पहुंची। हालांकि अभी इसका पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के बाद साफ हो सकेगा कि यह अंकित का सिर है या नहीं।
क्या है मामला
सोमवार को सिंघाना रोड स्थित नहर के पास झाड़ियों में एक युवक का सिर कटी अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने शनाख्त के लिए शव को अस्पताल के शव गृह में रखवाया था। भाई कृष्ण कुमार अस्पताल पहुंचा और जूतों व कपड़ों के आधार पर अंकित के रूप में पहचान की थी। परिजनों ने निवासी नितिन, सचिव व निर्दोश 31 जनवरी की शाम अंकित को एक शादी समारोह के बहाने साथ लेकर गए थे। उसके बाद से अंकित लापता था। बाद में लोगों ने हाईवे जाम किया था। अंकित महेंद्रगढ़ रोड पर जिम चलाता था।
तीनों आरोपियों ने प्रारंभिक जांच में कहासुनी के दौरान अंकित की हत्या करने की बात कबूल की है। तीनों से और पूछताछ की जा रही है। इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।
-संतोष कुमार, थाना प्रभारी सिटी।
हत्या के अनसुलझे पहलू
1. पुलिस के अनुसार अंकित की हत्या उसके तीन दोस्तों ने मिलकर की। चारों ने शराब व गांजा पिया, इसके बाद गाली-गालौज हुआ। पुलिस के अनुसार सचिन व निर्दोष ने अंकित के हाथ पकड़े व नितिन ने चाकू सेे वार किया। ऐसे में सवाल उठता है कि मामूली विवाद के बाद चाकू से अंकित की सिर क्यों काटा गया। डॉक्टरों का कहना है कि सिर को सामान्य चाकू से नहीं काटा जा सकता है। सवाल यह भी उठता है कि तीनों के पास चाकू कहां से आया, क्या पहले से मारने की साजिश थी।

2. वारदात स्थल पर पुलिस, परिजनों व गांव वालों ने दो-तीन दिन तक सिर की तलाश की थी, लेकिन, सिर नहीं मिला। वहीं पांच दिन बाद वारदात स्थल से 25 फीट दूसरी पर सिर मिला है। ऐसे यह भी कहानी में झोल लग रहा है। ऐसे में सिर मौके पर कैसेे आ गया। लोगों ने बताया कि वीरवार को गुरुग्राम से डॉग आया था और जांच हुई थी, अब उसी जगह पर सिर मिला है। ऐसे में इसे पर भी संशय है। लोगों को शक है कि किसी ने सिर को दोबारा से रखा है, यानि हत्या में और लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed