फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Khushboo tops in 800 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 800 मीटर दौड़ में खुशबू अव्वल

Fri, 28 Feb 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Khushboo tops in 800 meter race
मंडी अटेली। स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में 9वीं वार्षिक एथलेटिक मीट 2024-25 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्या प्रवीण यादव व समस्त स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ममता यादव ने छात्राओं को आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल प्रभारी सुशीला यादव ने बताया कि पहले दिन विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक और ऊंची कूद शामिल थीं।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में खुशबू बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, मोनिका बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान व अर्चना प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में खुशबू बीए तृतीय वर्ष प्रथम, मोनिका बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा व अर्चना प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में खुशबू बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, श्वेता बीससी प्रथम वर्ष ने दूसरा व सबीना बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में अंजू बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, रजनी यादव बीए तृतीय वर्ष ने दूसरा व अनामिका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में सानिया बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, रजनी यादव बीए तृतीय वर्ष ने दूसरा व खुशबू बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में रजनी यादव बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, निशु बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय व श्वेता बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। इस वार्षिक एथलेटिक मीट ने खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed