{"_id":"6111629d8ebc3efce077a306","slug":"khelo-hariyana-competition-narnol-news-rtk620472682","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 व 13 को होगा खेलों हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 व 13 को होगा खेलों हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 27 से 29 अगस्त को होने वाले खेलों हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 व 13 को टीमों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर के खिलाड़ियों का चयन 20 प्रतियोगिताओं के लिए होगा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने बताया कि आर्चरी, जिमनास्टिक, लॉन टेनिस, स्विमिंग व साइक्लिंग खेलों की टीमों का चयन 12 व 13 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा। बॉक्सिंग जूडो, हॉकी, कुश्ती व वेटलिफ्टिंग खेलों की टीमों चयन एसडी स्कूल ककराला में किया जाएगा। वहीं खो-खो, कबड्डी व टेबल टेनिस खेलों की टीमों चयन कोयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटोटी कलां में होगा।
एथलेटिक्स व फुटबाल खेलों की टीमों चयन 12 अगस्त को आरपीएस कॉलेज बलाना, बॉस्केटबाल व बैडमिंटन खेलों की टीमों चयन 13 अगस्त को आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। हैंडबाल खेल की टीम का चयन 12 अगस्त को आरपीएस स्कूल नारनौल, वॉलीबाल खेल की टीम का चयन 12 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आजमाबाद मौखुता में होगा। शूटिंग खेल की टीम चयन 13 अगस्त को मिशन ओलंपिक स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी कुराहवटा महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। इन चयन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी की जन्म तिथि 1 जनवरी 2003 या इसके बाद की होनी चाहिए।