फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kejriwal's effigy burnt over his statement about poisoning Yamuna

Mahendragarh-Narnaul News: यमुना में जहर डालने वाले बयान पर केजरीवाल का फूंका पुतला

Wed, 29 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's effigy burnt over his statement about poisoning Yamuna
नारनौल। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो राज्यों के बीच आपसी भाईचारा खत्म करने जैसा बयान दे रहे हैं। हाल ही में केजरीवाल ने बयान दिया कि हरियाणा दिल्ली को यमुना में जहर घोलकर पानी देता है। इस बयान से भाजपा ही नहीं हरियाणा के आमजन में भी रोष है।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए कि हरियाणा की 47 फीसदी आबादी दिल्ली में रहती है। ऐसे बयान देकर अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतना तो दूर की बात, कभी चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाएंगे। यह बातें पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मंगलवार महावीर चौक पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकते हुए कही।
विज्ञापन


प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी प्रवेश वर्मा, पवन शर्मा, सतीश उपाध्याय व स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पुत्री और सांसद बांसुरी स्वराज, चरती लाल गोयल के बेटे विजय गोयल का भी रिश्ता हरियाणा से ही है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने इस बार मन बना लिया है। इस बार भाजपा यहां से 47 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, पूर्व चेयरमैन एवं महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, वासुदेव यादव, राकेश शर्मा एडवोकेट, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, नरेंद्र झिमरिया, मुकेश शर्मा नांगल सिरोही, महेंद्र गौड़, सुशील चौटाला, प्रवीण शर्मा, अमित मिश्रा, मनीष संघी, रवीना सोनी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed