फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Keep an eye on your blood sugar levels if you are over

Mahendragarh-Narnaul News: उम्र 40 पार, तो शुगर पर रखें नजर

Mon, 05 Oct 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on your blood sugar levels if you are over
फोटो संख्या:65नागरिक अस्पताल  महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में मधुमेह की समस्या तेजी से सामने आ रही है। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में रोजाना 50 से अधिक मधुमेह रोगी जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बिगड़ी दिनचर्या, खानपान में बदलाव और शारीरिक मेहनत कम होने से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एमओ डॉ. वंदना यादव ने बताया कि आज ज्यादातर काम मशीनों पर निर्भर हो गए हैं। इससे लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए योग, व्यायाम और शारीरिक श्रम को रोज की दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मधुमेह कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसे नियंत्रित न किया जा सके। नियमित जांच, संतुलित खानपान और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेने से इसे काबू में रखा जा सकता है। खून में शुगर का स्तर लंबे समय तक बढ़ा रहने पर शरीर के विभिन्न अंगों पर असर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यादव ने लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलने, योग या व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सीढ़ियां चढ़ना, थोड़ी-थोड़ी देर टहलना और पूरे दिन सक्रिय रहना भी फायदेमंद है। फल और सब्जियों को भोजन का हिस्सा बनाकर संतुलित आहार लेना चाहिए। शुगर की शिकायत होने पर नागरिक अस्पताल में जांच कराकर नियमित उपचार लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed