{"_id":"699c9fb480a20caaf908b864","slug":"kanina-chc-gets-two-new-ambulances-patients-will-get-relief-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124303-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना सीएचसी को मिली दो नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना सीएचसी को मिली दो नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
कनीना। शहर स्थित उप नागरिक अस्पताल को दो नई एंबुलेंस मिलीं हैं। इसके लिए लोंगों ने कई बार मांग की थी। एंबुलेंस न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अस्पताल में पहले केवल एक ही एंबुलेंस उपलब्ध थी लेकिन अस्पताल में जच्चा-बच्चा केंद्र संचालित होने के कारण आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता अधिक रहती है। ऐसे में यदि एक एंबुलेंस किसी मरीज को रेफर करने या अन्य कार्य से बाहर जाती है तो अन्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ता था।
राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी के निकट होने के कारण अस्पताल में सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। अगर अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी की बात करें तो 400 तक आंकड़ा रहता है।
विज्ञापन
लोगों की की ओर लंबे समय से इसकी मांग उठाई जा रही थी। अब जाकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस पर संज्ञान लेकर क्षेत्र के लोगों को दो एंबुलेंस का तोहफा दिया है।
अब आपातकालीन सेवाओं में मरीजों को निजी एंंबुलेंस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और विभाग तीन मरीजों को एक साथ एंबुलेंस उपलब्ध करवा सकेगा। अब उप नागरिक अस्पताल के पास कुल तीन एंबुलेंस का बेड़ा हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
अस्पताल में ओपीडी अधिक रहती है और दुर्घटना संबंधी मामले भी अधिक आते हैं। इसके चलते मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेकर उपचार के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। अब दो एंबुलेंस आने पर अस्पताल में संख्या तीन हो गई हैं। -डॉ. रेणु वर्मा, एसएमओ, सीएचसी, कनीना