फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kanhauri wins Kabaddi, awarded cash prize

Mahendragarh-Narnaul News: कन्हौरी ने जीती कबड्डी, नकद पुरस्कार से सम्मानित

Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kanhauri wins Kabaddi, awarded cash prize
फोटो 09: बाबा भोमिया के मेले में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: कमेटी
मंडी अटेली। गांव खैराणी में बाबा भोमिया मेले का आयोजन बाबा भोमिया मेला कमेटी और ग्रामीणों की ओर से किया गया। मेले में धार्मिक माहौल के साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी दयापाल यादव वजीराबाद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कबड्डी के फाइनल मुकाबले में कन्हौरी की टीम ने 21 अंकों के साथ अहरी की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सरपंच बजरंग सिंह, जिला पार्षद मुनीपाल, मेला कमेटी प्रधान रविंद्र सिंह सहित कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

समाजसेवी दयापाल यादव ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी और खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाले मेले आपसी भाईचारा मजबूत करते हैं। वहीं खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। युवाओं को खेलों को करियर के रूप में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी के अनुसार 65 किलो भार वर्ग के डू एंड डाई मुकाबले में बधराणा प्रथम और कन्हौरी द्वितीय रही। दोनों को क्रमश: 21 हजार और 15 हजार रुपये मिले। 1600 मीटर दौड़ में मेघनवास के हेमंत प्रथम और मोहन द्वितीय रहे।

लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में दुधवा की अंतिम ने पहला और रोहतक की काजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमश: 1500 और 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed