फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kanchan Sehrawat won the gold medal in the 69th National Boxing Championship

Mahendragarh-Narnaul News: कंचन सहरावत ने 69वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 10 Feb 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kanchan Sehrawat won the gold medal in the 69th National Boxing Championship
फोटो 19नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।स्रोत प्र
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सिरोही बहाली की होनहार मुक्केबाज कंचन सहरावत ने 69वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। कंचन ने स्कूली स्तर पर लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कंचन का प्रदर्शन शुरू से ही बेहतर रहा। पहले मुकाबले में सीबीएसई बनाम उत्तराखंड के मैच में उन्होंने 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके बाद मणिपुर की मुक्केबाज के खिलाफ भी कंचन का आक्रामक और तकनीकी खेल देखने को मिला जहां उन्होंने फिर 5-0 से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला दिल्ली की मजबूत खिलाड़ी के साथ हुआ, जहां दबाव और प्रतिष्ठा दोनों दांव पर थे। कंचन ने धैर्य, आत्मविश्वास और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-1 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। कंचन की स्वर्णिम जीत से पूरे नांगल चौधरी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed