{"_id":"65c3ede79e9d52fccc0b0824","slug":"kalash-yatra-will-be-taken-out-in-the-city-on-11th-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107262-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 11 को निकाली जाएगी कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 11 को निकाली जाएगी कलश यात्रा
Thu, 08 Feb 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की शंकर कॉलोनी में 11 फरवरी से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। शंकर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने होने वाले इस आयोजन को लेकर महिला मंडल शंकर कॉलोनी की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व श्रीमद्भागवत कथा की कथा के लिए कलश यात्रा 11 फरवरी को देवीजी के मंदिर सब्जी मंडी से सुबह 9 बजे कथा स्थल शंकर कॉलोनी तक निकाली जाएगी। उसी दिन भागवत कथा आयोजित की जाएगी। नगरपालिका की पूर्व प्रधान रीना बंटी ने बताया कि गुप्त नवरात्रों में शंकर कॉलोनी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आचार्य कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम द्वारा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा। इस श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन महेंद्रगढ़ शहर व महिला मंडल शंकर कॉलोनी द्वारा किया जाएगा।