फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kalash Yatra was carried out with the message of positive lifestyle.

Mahendragarh-Narnaul News: सकारात्मक जीवन शैली का संदेश देकर निकाली कलश यात्रा

Tue, 10 Feb 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was carried out with the message of positive lifestyle.
फोटो संख्या:-72 शहर के मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकालती महिलाएं---स्रोत आयोजक
महेंद्रगढ़। प्रजापिता ब्रह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की महेंद्रगढ़ शाखा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारी शीला के नेतृत्व में सकारात्मक जीवन शैली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता नारनौल से पहुंची वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी कमल व चिड़ावा से पहुंची ब्रह्माकुमारी स्नेह रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले स्थानीय विष्णु काॅलोनी से कलश यात्रा को माजरा खुर्द की सरपंच दीपिका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा विष्णु कालोनी से होते हुए रेलवे रोड, सिनेमा रोड, मसानी चौक, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। वहीं प्रसाद वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव रहे। विशिष्ठ अतिथि डॉ. रामनिवास सेवानिवृत प्राचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि इस व्यस्त जीवनशैली को खुशनुमा बनाने के लिए सहज राजयोग सिखाती है। विधायक ने प्लाट निमार्ण कार्य के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद बंटी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रीना, पूर्व नपा प्रधान शंकुलता देवी, डाॅ. बीपी यादव, कृष्ण अग्रवाल बलजीत, सत्यपाल, बिशनदयाल, अनिता, ममता, पुष्पा, मीनू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

फोटो संख्या:-72 शहर के मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकालती महिलाएं---स्रोत आयोजक

फोटो संख्या:-72 शहर के मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकालती महिलाएं---स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed