फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Junior engineers staged a protest over pending demands.

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर कनिष्ठ अभियंताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Junior engineers staged a protest over pending demands.
फोटो नंबर- 30लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कनिष्ठ अ​भियंता। संवाद
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रधान सत्यपाल ने बताया कि जेई की ओर से 7 दिन के दौरान जले ट्रांसफार्मर जमा करने पर भी नोटिस दिया जा रहा है जबकि नियम के अनुसार 7 दिन बीत जाने के बाद नोटिस दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंताओं के पहले से लंबित शार्टेज नोटिस दो किस्तों में माफ किया जाना था लेकिन एक 50 प्रतिशत तो माफ कर दिया गया, लेकिन 50 प्रतिशत को अब तक माफ नहीं किया गया है। इसके लिए अधीक्षक अभियंता को भी अवगत करवाया गया था लेकिन 10 माह बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं केबल व नट-बोल्ट सहित अन्य सामान समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण कनेक्शन समय पर नहीं हो पाते। जिस कारण जेई व एसडीओ पर जुर्माना लगाया जाता है। इसलिए समय पर केबल सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गजराज चौधरी, गजराज यादव, नरेंद्र कुमार, हिम्मत सिंह, सत्यवीर, वेदप्रकाश, दलीप सिंह, रोहित, अंकित, कैलाश, विजय कुमार, संजय कुमार और पवन कुमार सहित अनेक कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed