{"_id":"587a6c2b4f1c1b222aba8c9c","slug":"jungli-janwar-field-villgers-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गुलावला में फिर से दिखा जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गुलावला में फिर से दिखा जंगली जानवर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुलावला में शनिवार अल सुबह अपने खेतों में पानी दे रहे किसानों को एक बार फिर जंगली जानवर दिखाई दिया। किसान की माने तो वह जंगली जानवर कुत्ते से ऊंचा तथा भूरे रंग के काले चितके वाला जानवर था। उसके सिर पर बड़े-बड़े बाल थे। जंगली जानवर देखने के बाद से किसानों में भय का माहौल है।
गांव गुलावला निवासी किसान पवन कुमार, सुनील कुमार व सोमवीर ने बताया कि गांव की सीमा में बेसहारा गाय व नीलगायों की संख्या बहुतादात में हैं। जो फसलों को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए अपनी फसलों की रखवाली के लिए शुक्रवार रात को पवन के ट्यूबवेल पर बनी झोंपड़ी में सोए हुए थे। शनिवार तड़के करीब 3 बजे पवन फव्वारा लाइन बदलने के लिए खेत पर पहुंचा और बैट्री जलाई तो उसने करीब 100 मीटर की दूरी पर मटर के खेत में उस जंगली जानवर को खड़े देखा। जंगली जानवर को सामने देख कर पवन घबरा गया और झोंपड़ी में पहुंचा तथा वहां सो रहे सुनील, सोमवीर व गुरमित सिंह को जगाया। जब चारों लोग झोंपड़ी से बाहर निकल कर खेत पर बैट्री से देखा तो वह जानवर धीरे-धीरे निकटवर्ती सरसों के खेत में जा घुसा।