{"_id":"605a26c48ebc3e592e0ea9a8","slug":"judicial-building-to-be-built-on-4-29-acres-of-land-from-25-crores-narnol-news-rtk6013364110","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.29 एकड़ जमीन पर 25 करोड़ से बनाया जाएगा न्यायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.29 एकड़ जमीन पर 25 करोड़ से बनाया जाएगा न्यायिक भवन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस हरिपाल वर्मा ने मंगलवार को कनीना के उपमंडल स्तरीय न्यायिक भवन का शिलान्यास किया। 4.29 एकड़ और तकरीबन 25 करोड़ में बनने वाला यह भवन प्रदेश का पहला न्यायिक भवन होगा जिसमें भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिपाल वर्मा ने कहा कि यहां पर लंबे अर्से से न्यायिक भवन बनवाने की मांग की जा रही थी। वर्ष 2016 में कोर्ट की स्थापना के बाद कम से कम संसाधनों के बावजूद न्यायिक अधिकारियों ने यहां अपनी सेवाएं दी हैं। अब जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा होगा और अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की पॉलिसी के अनुसार इसके साथ ही वकीलों के लिए बार चैंबर की जगह छोड़ी गई है। जल्द ही चैंबर की व्यवस्था भी की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सौंधी ने शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। शहीदों की बदौलत ही हम आजाद हैं और प्रजातांत्रिक प्रणाली के अनुरूप काम कर पा रहे हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन एडीजे मोना सिंह ने किया। सीजेएम प्रवेश सिंगला का विशेष सहयोग रहा। शिलान्यास से पहले भूमि-पूजन किया गया। कार्यक्रम स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बार एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप यादव ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एडीजे बसरूदीन, एडीजे अशोक कुमार, एडीजे मोना सिंह, सीजेएम प्रवेश सिंगला, एसडीजेएम हिमांशु सिंह, जेएमआईसी मोहम्मद इम्तियाज खान, एसडीजेएम प्रतीक जैन, जेएमआईसी प्रवीण कुमार, आर्किटेक्ट विनोद गौरी, जेएमआईसी संचिता सिंह, जेएमआईसी ज्योति मेहरा, एसडीजेएम अनिल कुमार, एसडीएम दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, डीएसपी राजीव कुमार, एसएचओ उमर मोहम्मद, चौकी इंचार्ज अश्वनी, बीडीपीओ देशबंधु, अनूप पटवारी, उमेद सिंह जाखड़ पटवारी, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र, रजिस्ट्री क्लर्क सोमवीर शेखावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं
उपमंडल स्तरीय इस न्यायिक भवन में सभी आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसका नक्शा भविष्य की जरूरतों के अनुसार तय किया गया है। इसका कवर एरिया प्रत्येक मंजिल पर लगभग 22030 वर्ग फुट होगा। फिलहाल दो मंजिला इस भवन में भविष्य में जरूरत के अनुसार दो मंजिल और बनाई जा सकेंगी। इसमें चार कोर्ट का निर्माण होगा। इसके अलावा वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। वहीं भवन में लिटगेंट हॉल, वेटिंग हॉल, ई-सुविधा, कैंटीन, मालखाना, बख्शी खाना, बार रूम, लाइब्रेरी और दो लिफ्ट की सुविधा होगी। इसके मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क की सुविधा होगी। इसके अलावा विकलांग व ट्रांस्जेंडर टायलेट की सुविधा भी होगी।