फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Joy in the Sain Community over Board Appointments

Mahendragarh-Narnaul News: बोर्ड की नियुक्तियों पर सैन समाज में खुशी

Sat, 30 May 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Joy in the Sain Community over Board Appointments
महेंद्रगढ़। हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड में की गई महत्वपूर्ण नियुक्तियों का सैन समाज एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। प्रदेश सरकार ने बोर्ड में यशपाल ठाकुर को चेयरमैन व नरेश सैन को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। कष्ट निवारण समिति सदस्य प्रधान सुंदर लाल आसोदिया ने कहा कि यह नियुक्तियां समाज के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं हरियाणा सरकार द्वारा समाज के योग्य एवं अनुभवी व्यक्तित्वों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर समाज के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से समाज के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। यह निर्णय प्रदेश के विकास और समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed