फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Joint team of the district administration carried out the campaign and cut off the invoices of those who did not wear masks

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों के काटे चालान

Sat, 17 Apr 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Joint team of the district administration carried out the campaign and cut off the invoices of those who did not wear masks
जिले में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके साथ ही टीमों ने लोगों को मास्क भी बांटे व चेतावनी भी जारी की।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने नारनौल शहर के बाजार तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई नागरिकों के मास्क न पहनने पर चालान काटे। इस संयुक्त टीम में नगराधीश अमित कुमार, सिटी एसएचओ तथा नगर परिषद के अधिकारी शामिल रहे। एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे खुद भी मास्क पहने उनके साथ दुकान में काम करने वाले कारीगर को भी मास्क पहनाए और ग्राहक को भी मास्क लगाने के बाद ही सामान दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुकान पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि ग्राहक के कारण दुकानदार संक्रमित न हो। दुकानदार के कारण किसी ग्राहक को यह वायरस चपेट में ले सके। कई जगह पर एक ही दुकान में अधिक भीड़ होने पर उन्होंने दुकानदार को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गलती करने पर उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। एक बार में दुकान पर ग्राहक को इस तरह खड़ा करना है कि कम से कम छह फीट की दूरी दोनों के बीच में रहे। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा। शहरों के अलावा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चलाया जाएगा ताकि लोग कोविड-19 की चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed