फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jobs were sold in the Congress party, but in the BJP, merit is given priority: Hansraj

कांग्रेस में नौकरियां बिकती थी, भाजपा में योग्यता को प्राथमिकता : हंसराज

Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jobs were sold in the Congress party, but in the BJP, merit is given priority: Hansraj
फोटो संख्या:56 गांव धनौंदा में ग्रामीणों के मुलाकात करते भाजपा नेता हंसराज सिंह। स्रोत: स्वयं
कनीना। कांग्रेस शासनकाल में नौकरियां योग्यता के बजाय सिफारिश और लेन-देन के आधार पर दी जाती थी जबकि भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता व एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य प्रो. हंसराज यादव ने सोमवार को गांव धनौंदा में कही।
विज्ञापन

उनके साथ मेवात जिला भाजपा अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह छोकर भी मौजूद रहे। प्रो. हंसराज यादव एवं कुंवर सुरेंद्र सिंह छोकर ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार ही 36 बिरादरी के हित में कार्य कर सकती है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में हमेशा जाति, धर्म और मजहब के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति की, जबकि भाजपा ने सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में केवल अपने चहेतों को ही नौकरियां दी जाती थी जबकि आज भाजपा सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और योग्य युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने अटेली हल्के के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। आरती सिंह राव की ओर से छोटी-से-छोटी डिस्पेंसरी तक दवाइयों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है जो पूर्ववर्ती सरकारों में देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed