{"_id":"6581db13ca61e67e1c057138","slug":"jhajjar-defeated-hisar-by-15-runs-in-tri-series-womens-cricket-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6058-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्राई सीरीज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में झज्जर ने हिसार को 15 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्राई सीरीज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में झज्जर ने हिसार को 15 रन से हराया
Tue, 19 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा रूपादास खेल स्टेडियम पालड़ी-पनिहारा में चल रही ट्राई सीरीज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को झज्जर व हिसार के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इस सीरीज में गुरुग्राम, हिसार, झज्जर तीन टीमें ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में कुलदीप ठेकेदार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और टॉस करवाकर मैच शुरू करवाया।
झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झज्जर ने 137 रन बनाए जिसका पीछा करने उतरी हिसार की टीम निर्धारित ओवरों में 122 रन ही बना पाई और झज्जर की टीम 15 रन से मैच की विजेता रही। फाइनल मैच में हिसार की खिलाड़ी पारुल ने अर्धशतक लगाकर रोमांचकारी बना दिया। फाइनल मैच की विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हिसार टीम की खिलाड़ी करीना रही जिन्होंने चार मैच में 120 रन बनाए और 8 विकेट लिए। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच पारुल रही जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खेल स्टेडियम कमेटी के द्वारा खिलाड़ियों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई। खेल प्रतियोगिता का लुप्त उठाने के लिए आस पास के क्षेत्र से काफी खेल प्रेमी भी खेल स्टेडियम में पहुंचे। इस मौके पर सरपंच विजयपाल, अजीत डागर, राजपाल पंच, नरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र जोशी, रवि पाली, रोहताश, सत्यवीर, ओमप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद रहे।
ग्रामीणों की भेंट किया वाटर कूलर
वीर बैंक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा पालड़ी पनिहारा के ग्रामीणों को वाटर कूलर भेंट किया गया। ग्रामीणों ने सभी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। डॉ. अशोक यादव के द्वारा पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी व उनकी रोकथाम एवं देखभाल की जानकारी भी दी। इस मौके पर डॉ. अशोक यादव, वीएलडी नागेंद्र कुमार एरिया, बिजनेस मैनेजर राजकुमार चौहान, बिजनेस अधिकारी इंद्रजीत यादव सहित कंपनी के अनेक अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।