{"_id":"66314de94a119a1b9b0b6503","slug":"jhajjar-beat-jaipur-and-delhi-beat-hisar-and-gurugram-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109193-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: झज्जर ने जयपुर और दिल्ली ने हिसार व गुरुग्राम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: झज्जर ने जयपुर और दिल्ली ने हिसार व गुरुग्राम को हराया
Wed, 01 May 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी-पनिहारा खेल मैदान में चल रही 7वीं कल्पना चावला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला झज्जर व जयपुर की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर झज्जर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए। झज्जर की ओर से पारुल ने 66 व दिव्या ने 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तनु चतुर्वेदी ने 24 रन बनाए और तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर टीम 89 रन ही बना पाई। इस मैच को झज्जर ने 65 रनों से जीत लिया।
आयोजन कमेटी के सदस्य सुरेंद्र जोशी व एनआईएस कोच रवि तंवर ने बताया कि दूसरा मुकाबला हिसार व दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन बनाए, जिसमें अनु ने 40 गेंद पर 80 रन व कनिष्का ने 53 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार टीम 20 में 116 रन बना जिसमें करीना ने 61 नॉट आउट बनाए दिल्ली की टीम से साक्षी और नीशू ने तीन-तीन विकेट लिए। दिल्ली ने 69 रनों से मुकाबला जीत लिया। तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम व दिल्ली के बीच आमना-सामना हुआ। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए जवाब में उतरी गुरुग्राम की टीम महज 72 रन ही बना पाई। इस अवसर पर सूबेदार राम अवतार साहब, विजयपाल, सचिन, राजपाल यादव, कोच सुरेंद्र राठौर, अजीत डागर, नरेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।