फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelry and goods stolen by breaking into two houses

दो घरों मे सेंध लगाकर गहने और सामान चोरी

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and goods stolen by breaking into two houses
चोर ने दो स्थानों पर सेंधमारी करके लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गांव तोबड़ा निवासी सुनील कुमार सीमा सुरक्षा पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात है। उसका परिवार गांव में ही रह रहा है। अज्ञात चोरों ने उसके मकान में सेंधमारी करके 7000 रुपये की नगदी व लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। चोरों ने रसोई में रखें दूध में घी पर भी हाथ साफ कर दिया। दूसरी घटना अटेली कस्बे के वार्ड नंबर 2 में हुई। रोहतास नामक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि बीती रात वह एक शादी समारोह में गया हुआ था। रात में जब लौटा तो सोनू उर्फ कूना नामक युवक एक अज्ञात युवक के साथ घर से बाहर निकल कर भाग रहा था। उसके हाथ में एक बोरी सामान से भरी हुई थी। जब वह घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान खुर्द-बुर्द था। संदूक में रखे पीतल के बर्तन सोने चांदी के जेवरात वह 10 रुपये की नगदी गायब थी। जिसकी सूचना रोहताश ने 112 नंबर पुलिस टीम को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का अवलोकन किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed