फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewellery stolen after breaking the lock of the house, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी, केस दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen after breaking the lock of the house, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। थाना सदर क्षेत्र के गांव सुराणी में शुक्रवार रात चोर एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र अतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात करीब 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर के ऊपर बने चोबारे में घुस आए। उनकी पत्नी उगंता यादव ने आंगन में किसी के चलने की आहट सुनी। जब उन्होंने ऊपर देखा तो एक व्यक्ति की हलचल दिखाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया और पति के साथ ऊपर पहुंचीं तो पाया कि चोबारे का गेट खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और एक बच्चे की चांदी की चेन गायब हैं। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सदर नारनौल पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed