{"_id":"66ca2a6c8fec09e6a0062a44","slug":"jerpur-b-team-winner-in-52-kg-weight-category-kabaddi-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111640-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 52 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जेरपुर-बी टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 52 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जेरपुर-बी टीम विजेता
Sun, 25 Aug 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव मांडोला में बाबा केसरिया के तीन दिवसीय मेले का शनिवार से शुभारंभ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबले कराए गए। 52 किलो भार वर्ग कबड्डीमें जेरपूर-बी टीम ने संस्कार भारती टीम को 25-18 से हराकर विजेता बनी।
विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में जेरपूर सीनियर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर पापड़ा जिला हिसार की टीम रही, जिसे 5100 रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खेल कमेटी के सदस्य संतलाल ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंकित को श्रेष्ठ खिलाड़ी व बेस्ट कैचर का अवार्ड सूरज पापड़ा को तथा मैन ऑफ द सीरीज शुभम को दिया गया। विजेता टीम व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी चैयरपर्सन ब्लॉक समिति व ब्लॉक समिति सदस्य मीना देवी मांडोला, मुकेश तंवर सदस्य ब्लॉक समिति जेरपूर, पूजा यादव सरपंच मांडोला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
खेल कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बाबा केसरिया मेले के दौरान लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में 23 टीमें शामिल हुई हैं। प्रतियोगिता में अभी तक तीन मुकाबले हुए हैं, जिसमें आरपीएस बलाना ने पाथेड़ा की टीम को 40-14 से हराया। दूसरे मुकाबले में एबीए भारतीय ने आरपीएस बलाना को 33-29 से हराया। तीसरे मुकाबले में कलाली जिला चरखी दादरी ने सांई सोनीपत को 26-13 के अंतर से मात दी है।