फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jarakh died after being hit by a vehicle, buried after post mortem

Mahendragarh-Narnaul News: वाहन की चपेट में आने से जरख की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया

Wed, 20 Nov 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jarakh died after being hit by a vehicle, buried after post mortem
मंडी अटेली। अटेली बहरोड़ मार्ग पर बुधवार सुबह गांव कांटी और बिहाली के बीहड़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जरख (लकड़बग्घा) की मौत हो गई। विभाग ने जरख का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया है। यह बीहड़ जंगली जानवरों का पनाह स्थल बन चुका है।
विज्ञापन

यह बीहड़ लगभग तीस एकड़ से अधिक भूमि में फैला हुआ है। जहां नीलगाय झुंड में रहती हैं। आवारा कुत्तों की संख्या भी कम नहीं आंकी जा सकती है। सड़क के दोनों ओर तारबंदी नहीं होने के कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। कई दोपहिया वाहन चालक तो नीलगायों की चपेट में आने के कारण मौत के घाट उतर चुके हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ माह पहले इसी बणी के साथ लगते किसान के खेत में भेड़िये के पदचिन्हों को भी देखा गया था। अब बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट आने से जरख की मौत हो गई, जरख बणी से दौड़ कर बाहर सड़क पर आ गया था। जिसको लेकर नागरिक चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
वाहन की चपेट में आने से जरख के मरने की सूचना मिली थी। इसके बाद कर्मचारी कार्रवाई में जुटे हैं। जरख का पोस्टमार्टम करा उसे दफना दिया गया है।-चरण सिंह, निरीक्षक जीव जंतु विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed