{"_id":"5ec963488ebc3e90294c40c0","slug":"janshatabdi-will-run-from-june-1-narnol-news-rtk5562805150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से चलेगी जनशताब्दी, नारनौल के लोग उठा सकेंगे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से चलेगी जनशताब्दी, नारनौल के लोग उठा सकेंगे लाभ
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन नारनौल। फाइल फोटो
- फोटो : Narnol
Link Copied
दिल्ली-अजमेर के बीच चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन एक जून से शुरू हो जाएगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन में कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मास्टर मुनेश भार्गव ने बताया कि एक जून से जनशताब्दी ट्रेन शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। भार्गव ने बताया कि ट्रेन नंबर 02065 अजमेर से दिल्ली सराय के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली के लिए नारनौल रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर मिलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02066 दिल्ली सराय से अजमेर जाएगी। यह ट्रेन नारनौल स्टेशन पर शाम साढ़े छह बजे मिलेगी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। कंफर्म टिकट वालों को ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। स्टेशन पर सैनिटाइजर और थर्मल जांच समेत अन्य का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नारनौल स्टेशन पर बुकिंग काउंटर खुल गया है। जो लोग ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, टिकट बुक करा सकते हैं। बता दें लॉकडाउन के कारण ट्रेन सेवा भी बंद चल रही है। अब सरकार रेल सेवा को भी शुरू करने जा रही है। इसके लिए रेलवे के टिकट बुकिंग सेंटर खुल गए हैं और लोगों स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।