फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Janmashtami celebrated in temples by cutting cake at 12 midnight

Mahendragarh-Narnaul News: मंदिरों में रात 12 बजे केक काटकर मनाई जन्माष्टमी

Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrated in temples by cutting cake at 12 midnight
फोटो संख्या:78- जन्माष्टमी पर्व पर मसानी चौक पर ​सजा मंदिर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में शनिवार को धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों में भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन किए गए। इसके साथ ही कई घरों में भी जन्माष्टमी के मौके पर केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। शहर के विभिन्न मंदिरों में दही-हांडी, शिव-पार्वती, श्रीकृष्ण-राधा सहित विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली गई। शनिवार की रात 12 बजे मंदिरों में लड्डू गोपाल के जन्म पर केक काटकर प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिरों को रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया। शहर के श्याम मंदिर करेलिया बाजार, सांई मंदिर नीमड़ी नीचे, विकटेश्वर मंदिर, सुरतागिरि आश्रम ढाणी मोहल्ला, विष्णु मंदिर रेलवे रोड, 11 हट्टा बाजार शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पीपल वाला, प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक कंवर सिंह यादव ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। छोटे-छोटे बच्चों की ओर से राधा-कृष्ण, शेषनाग, शिव पार्वती, दही-हाडी, द्रोपदी वस्त्र हरण, दुर्गा के वेशभूषा में झांकी दिखाई गई। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों में झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed