{"_id":"583b25a04f1c1b5f2908867e","slug":"jangid-samaj-country-programe-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांगिड़ समाज ने देश में बनाई अलग पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांगिड़ समाज ने देश में बनाई अलग पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगूरी देवी धर्मशाला में रविवार को जांगिड़ ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अति विशिष्ठ अतिथि महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा थे। इस मौके पर अतिथियों ने विश्वकर्मा महाराज की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का आगाज आरपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से किया जबकि इसी स्कूली की छात्रा खुशी ने कथक नृत्य भी किया।
इस मौके पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि जांगिड़ समाज ने अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष के बल बूते पर देश में अलग पहचान बनाई है। इस समाज ने सूई से लेकर जहाज तक बनाकर देश को अपने कौशल का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जांगिड़ समाज लोगों के उत्थान के लिए, समाज व अन्य वर्ग मे फैली बुराईयों के खात्में के लिए तथा देश के निर्माण में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि अब से पहले प्रदेश में बनने वाले मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने पूर्वजों के नाम से शिक्षण संस्थानों का नाम रखा परंतु वर्तमान मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पलवल में 4 हजार करोड़ रूपए की लागत से 4 सौ एकड़ में विश्व कर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना तथा कैथल के मुंजेडी में वाल्मीकि विश्वविद्यालय की स्थापना की है। कार्यक्रम मे पहुंचे महेन्द्रगढ़-भिवानी के सांसद चौ. धर्मबीर व हरियाणा पिछड़ा कल्याण निगम के चैयरमेन रामचन्द्र जांगडा ने भी जांगिड़ समाज को स्वावल भी व मेहनती बताया। मंच संचालन मास्टर राजेंद्र कुमार कौथल खुर्द ने किया तथा जांगिड समाज की मांग ग्यारसी लाल जांगडा ने रखी। उक्त कार्यक्रम में सांसद चौ. धर्मबीर ने 21 लाख रूपए तथा शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा ने 25 लाख रूपए अनुदान समाज को देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त नांगल सिरोही जांगिड़ समाज को 4 लाख रूपए शिक्षामंत्री क ओर से व 2 लाख रूपए का अनुदान चौ. धर्मबीर की तरफ से देने की घोषणा की। शिक्षामंत्री ने आश्वस्त किया कि जगह का चयन व व्यवस्था समाज करे प्रदेश सरकार की ओर से भरपूर सहयोग दिया जाएगा। जागिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से शिक्षामंत्री रामबिलाश शर्मा, सांसद चौ. धर्मबीर सिंह व चैयरमेन रामचन्द्र जांगडा का मंच पर फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बुधराम जागिड़, प्रमोद जागिड, मुकेश जांगिड़, वेद प्रकाश जागिड, सुंदर नंबदार लावन, राजेंद्र जांगिड दुलोठ, बाबू राकेश जांगिड, ब्लाक समिति के उप प्रधान नरेंद्र जांगिड व समाज के अन्य लोगों के अलावा जिला प्रमुख राजेश देवी, नपा प्रधान रीना बंटी, सतनाली ब्लाक समिति के प्रधान मोनिका नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, कुलबीर बोहरा, दयाशंकर तिवाड़ी, कंवर सिंह यादव, अजीत यादव, सुरेंद्र कौशिक, सुधीर दिवान, सुबेदार रामपाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।