{"_id":"6a8b3fa24ff8238f2a095444","slug":"sit-in-protest-held-to-demand-the-reopening-of-the-college-built-on-58-acres-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129356-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 58 एकड़ में बना कॉलेज बंद शुरू कराने के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 58 एकड़ में बना कॉलेज बंद शुरू कराने के लिए दिया धरना
विज्ञापन
कनीना। डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र शर्मा ने की। इसमें मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से संस्थान को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई।
हरेंद्र शर्मा ने कहा कि डीएवी शिक्षण संस्थान करीब 58 एकड़ भूमि में बना है और लंबे समय से बंद पड़ा है। यह क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां से पढ़े कई विद्यार्थी सरकारी सेवाओं के साथ बड़ी कंपनियों में रोजगार हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े संस्थान का बंद रहना विद्यार्थियों के हित में नहीं है। सरकार और डीएवी प्रशासन को इसे जल्द संचालित करना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज खुलने से क्षेत्र के बच्चों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे रोजगार और विकास के अवसर भी बढ़ेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेज दोबारा शुरू होने तक मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना जारी रहेगा। इस दौरान नगर पालिका उपप्रधान सूबेसिंह, पार्षद होशियार सिंह, नितेश गुप्ता, राजू और संजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।