{"_id":"656f6d5cdf8159d3b9005d59","slug":"jam-blocked-in-rajasthan-in-protest-against-the-murder-of-sukhdev-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-5671-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान में सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान में सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में लगाया जाम
Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सतनाली-लोहारू मुख्य सडक़ मार्ग पर जाम लगाते राजपूत समाज के लोग।
सतनाली। राजस्थान की राजधानी में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े घर में घुसकर की गई। हत्या के विरोधस्वरूप सतनाली क्षेत्र के राजपूत समाज के लोगों में गहरा रोष देखा जा रहा है और गांव जवाहरनगर में हत्याकांड से गुस्साए ग्रामीणों व युवाओं ने सतनाली-लोहारू मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया व धरने पर बैठ गए।
आक्रोशित युवाओं व ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या षडयंत्र के तहत की गई है और इसमें कोई राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे बरती गई, इसका जवाब भी पुलिस व प्रशासन को देना होगा। सुखदेव सिंह ने अनेक बार पुलिस सुरक्षा की मांग की थी परंतु उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। यदि उन्हें पुलिस सुरक्षा समय पर दी गई होती तो उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने राजस्थान पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं जवाहर नगर में जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा राजपूत समाज के लोगों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो वे आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करेंगे व प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर जोगेंद्र श्यामपुरा, शक्ति शेखावत, भूपेंद्र, रिंकू, प्रदीप राठौड़, चिंटू शेखावत, पवन, नीरू नंगला, जोनी, छत्रपाल शेखावत सहित अनेक मौजूद रहे।
सुखदेव सिंह को गोली मारने वालों को तुरंत किया जाए गिरफ्तार: ठाकुर रतन सिंह
कनीना। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी को गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई है। राजपूत बिरादरी के सदस्यों और राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष सवाई सिंह, ठाकुर रतन सिंह तंवर धनौदा, राजकुमार शेखावत महेंद्रगढ़, ठाकुर घनश्याम सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, सुनील कुमार, युवा नेता प्रदीप चौहान मोहनपुर ने राजस्थान सरकार से मांग करते हुए कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वालों को अभिलंब गिरफ्तार किया जाए और उनके पीछे किसकी साजिश है उसकी जांच कर दोषियों को बक्सा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है अगर 10 दिन में दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो राजपूत बिरादरी सड़कों पर आने से गुरेज नहीं करेगी।